अर्जुन ने मलाइका के साथ कमाई की तुलना पर जताया एतराज! बहन जाह्नवी के साथ कराया Photoshoot…
By: RajeshM Sun, 08 Aug 2021 2:24:42
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिश्ते को लेकर काफी समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई बात नहीं की लेकिन कई बार साथ स्पॉट किए जा चुके हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी फोटो और वीडियो शेयर कर प्यार का इजहार करते रहते हैं। पिछले दिनों दोनों की कमाई को लेकर कुछ रिपोर्ट आई थीं, जिनमें कहा गया कि मलाइका, अर्जुन से ज्यादा कमाई करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका की कुल कमाई 100 करोड़ है। जबरदस्त डांसर होने से मलाइका फिल्मों में आइटम नंबर के लिए तकरीबन 1.75 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा उन्हें रियलिटी शो में जज बनने के एवज में भी मोटी रकम मिलती है। दूसरी ओर, अर्जुन की कुल कमाई 88 करोड़ है।
गुस्सा दिखाने के बाद अर्जुन ने डिलीट की पोस्ट
यह रिपोर्ट
पढ़कर अर्जुन को गुस्सा आ गया। अर्जुन ने लिखा कि साल 2021 में ऐसी हैडलाइन
पढ़ना दुखद और शर्मनाक है। बिल्कुल वे अच्छा कमाती हैं और उन्होंने सालों
से जहां वे आज हैं वहां पहुंचने के लिए मेहनत की है, जिसकी तुलना किसी से
नहीं होनी चाहिए, मुझसे भी नहीं। बाद में अर्जुन ने इस पोस्ट को डिलीट कर
दिया। उल्लेखनीय है कि अर्जुन ने पूर्व में दिए गए एक इंटरव्यू में मलाइका
को लेकर कहा था कि जिस तरह उन्होंने जिंदगी जी और आगे बढ़ाई है, एक 20 साल
की महिला से लेकर आज तक, वे एक स्वतंत्र महिला रही हैं जिनकी अपनी
पर्सनलिटी है।
मैगजीन के लिए जाह्नवी-अर्जुन ने खिंचवाए फोटो
श्रीदेवी
के निधन के बाद उनकी बेटी जाह्नवी सौतेले भाई अर्जुन कपूर के काफी करीब आ
गई हैं। अब जाह्नवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्जुन के साथ कुछ फोटो
शेयर की हैं, जिनमें उनके बीच स्ट्रांग बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। दोनों
भाई-बहन व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। कभी जाह्नवी तो कभी अर्जुन ने
सोफे पर बैठकर पोज दिया है। यह फोटोशूट बाजार नाम की मैगजीन के लिए है। इन
फोटो को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस इन पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स कर
रहे हैं।
ये भी पढ़े :
# हनीमून छोड़ ओलंपिक की तैयारी के लिए अमेरिका गए थे बजरंग, हरियाणा सरकार देगी 2.5 करोड़ रुपए…
# 12 साल की उम्र में 85 किलो था नीरज चोपड़ा का वजन, सरपंच कहकर मजाक उड़ाते थे गांव के लड़के
# First Test : भारत ने जीत की ओर बढ़ाए कदम, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कही यह बात